चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम
क़ानूनी लड़ाई ने ब्रिटेन के दो मशहूर वकीलों को भी आमने-सामने ला खड़ा किया है. फ़ियोना शेकल्टन को अपने आकर्षण के साथ-साथ तेज़-तर्रार दांव-पेच के लिए भी जाना जाता है. साथ ही शाही माम लों का केस लड़ने में उन्हें महारत हासिल है. वह राजकुमारी हया की वकील हैं. शेकल्टन को प्रसिद्धि त ब मिली जब उन्होंने 1992 में ब्रिटेन के राजकुमार एं ड्र्यू और सारा फ़र्ग्यूसन के अलगाव का मामला लड़ा. पेन हिक्स बीच लॉ फ़र्म में रहते हुए 1996 में राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स के तलाक़ मामले में वह प्रिंस चार्ल्स की ओर से पेश हुईं. वहीं, शेख़ मोहम्मद की ओर से स्टुअर्ट्स लॉ की ले डी हेलेन वॉर्ड केस लड़ रही हैं. लेडी हेलेन ने ब्रिटिश फ़िल्म निर्देशक गाय रिची और पॉप स्टार मैडोना के तलाक़ का केस लड़ा है. उनके मुवक्किलों में संगीतकार एंड्र्यू लॉयड वेबर और फ़ॉ र्म्यूला वन रेसिंग टीम के मालिक बर् नी एकल्स्टन शामिल हैं. उधर, शेख़ मोहम्मद के ब्रिटेन के साथ गहरे रिश्ते रहे हैं. वह ब्रिटेन की मशहूर सैन्य अकादमी सैंडहर्स्ट से स्नातक हैं. महारानी एलिज़ाबेथ की तरह ही उन्हें भी घोड़ों से प् यार है और ब्रिटेन क...