चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम

क़ानूनी लड़ाई ने ब्रिटेन के दो मशहूर वकीलों को भी आमने-सामने ला खड़ा किया है. फ़ियोना शेकल्टन को अपने आकर्षण के साथ-साथ तेज़-तर्रार दांव-पेच के लिए भी जाना जाता है. साथ ही शाही मामलों का केस लड़ने में उन्हें महारत हासिल है. वह राजकुमारी हया की वकील हैं.
शेकल्टन को प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने 1992 में ब्रिटेन के राजकुमार एंड्र्यू और सारा फ़र्ग्यूसन के अलगाव का मामला लड़ा. पेन हिक्स बीच लॉ फ़र्म में रहते हुए 1996 में राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स के तलाक़ मामले में वह प्रिंस चार्ल्स की ओर से पेश हुईं.
वहीं, शेख़ मोहम्मद की ओर से स्टुअर्ट्स लॉ की लेडी हेलेन वॉर्ड केस लड़ रही हैं. लेडी हेलेन ने ब्रिटिश फ़िल्म निर्देशक गाय रिची और पॉप स्टार मैडोना के तलाक़ का केस लड़ा है. उनके मुवक्किलों में संगीतकार एंड्र्यू लॉयड वेबर और फ़ॉर्म्यूला वन रेसिंग टीम के मालिक बर्नी एकल्स्टन शामिल हैं.
उधर, शेख़ मोहम्मद के ब्रिटेन के साथ गहरे रिश्ते रहे हैं. वह ब्रिटेन की मशहूर सैन्य अकादमी सैंडहर्स्ट से स्नातक हैं. महारानी एलिज़ाबेथ की तरह ही उन्हें भी घोड़ों से प्यार है और ब्रिटेन के घुड़सवार उद्योग की वह ताक़तवर शख़्सियत हैं.
उनके और उनके परिवार की ब्रिटेन में कई संपत्तियां हैं. उनके नेतृत्व के दौरान ही दुबई एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र और पर्यटन स्थल बना.
लेकिन लंदन में अब शुरू होने वाली पारिवारिक रस्साकशी के बीच उन्हें अपने घर दुबई में राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है. बीते चार सालों से अर्थव्यवस्था ख़ासी धीमी है और तेल के दाम क्षेत्रीय तनाव के बाद लगातार नीचे जा रहे हैं.
यह क़ानूनी लड़ाई जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला के लिए भी ख़ासी चिंतित करने वाली है क्योंकि यूएई और उसके सहयोगी सऊदी अरब से जॉर्डन को सरकारी आर्थिक मदद मिलती है.
राजकुमारी हया का जन्म मई 1974 में हुआ है. उनके पिता जॉर्डन के शाह हुसैन थे जबकि मां महारानी आलिया अल-हुसैन थीं.
जब राजकुमारी हया सिर्फ़ तीन साल की थीं तब एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मां की मौत हो गई थी.
राजकुमारी हया ने अपना बचपन ब्रिटेन में बिताया. उन्होंने दो प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई पूरी की. इनमें ब्रिस्टल का बैडमिंटन स्कूल और डॉर्सेट का ब्रायनस्टन स्कूल शामिल हैं.
इसके बाद उन्होंने ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र में पढ़ाई की.
अपने कुछ पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें फै़लकनरी (बाज़ पालने का शौक) शूटिंग और बड़ी मशीनों का शौक है. इसके अलावा उन्होंने दावा किया था कि जॉर्डन में बड़े ट्रक चलाने का लाइसेंस पाने वाली वो एकमात्र महिला थीं.
राजकुमारी हया को घुड़सवारी का भी शौक है. वो 20 साल की थीं तो उन्होंने घुड़सवारी को अपने करियर के तौर पर चुना था.
घुड़सवारी में राजकुमारी हया ने साल 2000 के ओलंपिक खेलों में जॉर्डन का प्रतिनिधित्व भी किया था, वो उस ओलंपिक खेलों में अपने देश की ध्वजवाहक भी थीं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

صورة راقصة باليه في المتحف تثير غضب المحافظين في تركيا

तस्वीरों में: देखा है समंदर का ये रूप