ओपन ऑफिस में प्राइवेसी चाहिए तो फोन बूथ में जाइए
वे बिल्कुल फोन बूथ जैसे दिखते हैं, लेकिन उनमें टेलीफोन नहीं होता. उनमें बैठ कर या खड़े होकर बात की जा सकती हैं. कांच के दरवाजे के आर-पा र सब कुछ दिखता है, लेकिन उनकी साउंड-प्रूफ दी वारें कोई आवाज़ बाहर नहीं आने देती. यदि आपने पिछले कुछ वर्षों में केबिन रहित खुले दफ़्तरों में काम किया है तो आपने वहां ऐसे बूथ ज़रूर देखे होंगे. वे मुं बई के दफ़्तरों से लेकर जापान के रेलवे स्टेशनों तक औ र उत्तर अमरीका से लेकर ब्रिटेन तक के निजी दफ़्तरों में मिलने लगे हैं. 2015 में फ़िनलैंड की फ्रेमरी इकलौती कंपनी थी, जिस ने कॉमर्शियल डिज़ाइन की सालाना प्रदर्शनी नियोकॉन में अपना ऑफ़िस "फोन बूथ" प्रदर्शित किया था. नियोकॉन के उपाध्यक्ष बायरन मॉर्टन के मुता बिक इस साल करीब दर्जन भर कंपनि यों ने अपने फोन बूथ का प्रदर्शन किया. इनमें से कई कंपनियां नई हैं. फ्रेमरी ने पिछले साल 10 हजार फोन बू थ बनाए थे. इस साल उसे 15 हजार बूथ बनाने की उम्मीद है. कनाडा की वनटूसिक्स कंपनी एक जनरल डिज़ाइन कंपनी के रूप में स्थापित हुई थी, लेकिन अब यह अपने "लूप" फोन बूथ की डिज़ाइन और उत्पादन पर ही ध्...